तीन साल बाद गाएंगी लता मंगेशकर
जब संगीतकार निखिल इस गीत का संगीत तैयार कर रहे थे तो वह दुविधा में थे कि 81 वर्षीय लता इस गीत को गाने के लिए राजी होंगी या नहीं लेकिन उन्होंने इसके लिए अपनी स्वीकृति देकर सभी को अचंभित कर दिया।
फिल्म के लेखक व अभिनेता कपिल शर्मा के लिए लता की स्वीकृति मिलना एक सपने के साकार होने जैसा है। कपिल ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, "इससे मेरा विश्वास बना है कि यदि हम अपने सपनों का पीछा करें तो वे एक न एक दिन जरूर पूरे होते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications