दूरंतो एक्सप्रेस के यात्री बाल-बाल बचे
रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि मुंबई जा रही रेलगाड़ी में शुक्रवार सुबह 37 मिनट की यात्रा के भीतर ही तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गई।
उन्होंने बताया कि दक्षिण-पूर्व रेलवे के हावड़ा-खड़गपुर सेक्शन पर उलुबेरिया स्टेशन पर इंजन रेलगाड़ी से अलग हो गया। शेष रेलगाड़ी से अलग होने के बाद इंजन और जेनरेटर कार करीब 700 मीटर दूर जाकर रुके।
दक्षिण-पूर्व रेलवे के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी सौमित्र मजूमदार ने कहा कि मरम्मतकर्मियों ने तीसरे डिब्बे के सेंट्रल बफर कपलर में एक गड़बड़ी को खोज निकाला जिसके कारण जेनरेटर कार और इंजन सही तरीके से जुड़ नहीं पाए थे।
मजूमदार ने कहा कि इंजन और जेनरेटर कार को शेष डिब्बों से जोड़ने के बाद रेलगाड़ी मुंबई के लिए रवाना हुई।
यात्रियों ने एक डिब्बे में वातानुकूलन प्रणाली के नहीं चलने की शिकायत की। कई यात्रियों को इसके कारण घुटन और असहजता महसूस हुई।
खड़गपुर डिवीजन के रेल प्रबंधक अनिल हांडा ने कहा कि खराबियों को एक घंटे के भीतर ठीक कर लिया गया। तकनीकी गड़बड़ी के कारणों का पता लगाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications