जेल अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश
मिर्जापुर की जिलाधिकारी संयुक्ता समद्दर ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया की सात कैदी जिन्हें कई महीने पहले अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, वे जेल अस्पताल में आराम करते पकड़े गए। उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है।
समद्दर ने कहा कि बुधवार की छापेमारी में सामने आई अनियमितताओं के बाद जब उन्होंने मामले की पड़ताल की तो कुछ जेल अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध मिली।
प्रारंभिक जांच के आधार पर जिलाधिकारी ने राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजकर डिप्टी जेलर और जेल चिकित्सक के निलंबन की सिफारिश की है।
अधिकारियों के मुताबिक जेल के अस्पताल में आराम करते पाए जाने वाले सात कैदियों में दो हत्या के मामले में जेल में बंद हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस मामले में जिन अधिकारियों के नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में कुछ और वरिष्ठ जेल अधिकारियों के नाम सामने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications