कीमतों में वृद्धि के बाद तेल कंपनियों के शेयर उछले
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन (बीपीसीएल) का शेयर 15.29 प्रतिशत बढ़कर दिन के उच्चतम स्तर 634.85 रुपये पर पहुंच गया। बाद में यह 616.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन (एचपीसीएल) का शेयर दिन के कारोबार में 18.7 प्रतिशत बढ़कर 411.50 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया, बाद में यह 399.75 रुपये पर बंद हुआ।
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन का शेयर भी 14.2 प्रतिशत बढ़कर 390.50 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचा और बाद में यह 373.45 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुआ।
सरकारी क्षेत्र की अन्य प्रमुख कंपनी ओएनजीसी में भी जोरदार खरीददारी के चलते इसका शेयर मूल्य दिन के कारोबार में 8.6 प्रतिशत बढ़कर 1,290.90 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा। बाद में यह 1,263.95 रुपये पर बंद हुआ।
ऑयल इंडिया का शेयर भी 7.37 प्रतिशत बढ़कर 1,395.95 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचा और कारोबार के अंत में यह 1,343.90 रुपये पर बंद हुआ।
पेट्रोल की कीमत में 3.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। कैरोसीन का दाम तीन रुपये लीटर और रसोई गैस की कीमत 35 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications