तिहरा हत्याकांड : आरोपियों के खिलाफ पेशी वारंट जारी
नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में एक दंपति और एक अन्य युवती की कथित तौर पर सम्मान के नाम पर की गई हत्या के आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ अदालत ने शुक्रवार को पेशी वारंट जारी किया।
महानगर दंडाधिकारी सतीश कुमार ने गाजियाबाद की डासना जेल के अधिकारियों को आदेश दिया कि तीनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाए।
दिल्ली पुलिस ने इन तीनों आरोपियों मंदीप नागर (23), अंकित चौधरी (22) और नकुल खारी (21) की पेशी वारंट के लिए अदालत में आवेदन किया था। इन तीनों को गुरुवार को गढमुक्ते श्वर से गिरफ्तार किया गया था।
ये तीनों आरोपी दिल्ली मेंअशोक विहार के वजीरपुर गांव के रहने वाले हैं। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने 20 जून को मोनिका, उसके पति कुलदीप और चचेरी बहन शोभा की हत्या कर दी थी। पुलिस का कहना है कि तीनों ने अपने जुर्म कबूल कर लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications