शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 156 अंक लुढ़का (राउंडअप)
मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा। सेंसेक्स 155.71 और निफ्टी 51.55 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 155.71 अंकों (0.88 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,574.53 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,714.73 के ऊपरी और 17,546.73 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 51.55 अंकों (0.97 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,269.05 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,320.50 के ऊपरी और 5,259.90 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 49.57 अंकों (0.70 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,082.51 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 48.60 अंकों (0.54 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 8,989.20 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी तेल एवं गैस, सार्वजनिक उपक्रमों और हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्य में रही। तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्य में 2.88 प्रतिशत, सार्वजनिक उपक्रमों के शेयर मूल्य में 1.13 प्रतिशत और हेल्थकेयर के शेयर मूल्य में 0.20 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक गिरावट बैंकिंग, धातु और आईटी कंपनियों के शेयर मूल्य में हुई। बैंकिंग के शेयर मूल्य में 2.19 प्रतिशत, धातु क्षेत्र के शेयर मूल्य में 1.85 प्रतिशत और आईटी के शेयर मूल्य में 1.42 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications