ईंधन कीमतों की वृद्धि वापस ले सरकार : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "ईंधन की कीमतों में वृद्धि के आज के फैसले को तुरंत वापस लेने की हम मांग करते हैं.. सरकार ने चुनाव जीतने के बाद लोगों के विश्वास के साथ मजाक किया है।"
पेट्रोलियम सचिव एस. सुंदरेशन ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाले उच्चाधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह ने फैसला किया है पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बाजार आधारित किया जाएगा।
सरकार के इस फैसले से पेट्रोल 3.50 रुपये प्रति लीटर, डीजल दो रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications