त्रिपुरा में अज्ञात बीमारी से 20 बच्चों की मौत
प्रभावित इलाके का दौरा करने वाले चिकित्सकों और अधिकारियों की एक टीम ने कंचनपुर जोनल मुख्यालय में संवाददाताओं को बताया, "त्रिपुरा-मिजोरम सीमा पर स्थित कांगरई जनजातीय इलाके में अधिकतर बच्चों की मौत उनके घरों में ही हुई है।"
इसकी वजह से कई अन्य बच्चे और बुजुर्ग भी बीमार पड़ गए हैं। कुछ लोगों को उप मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवाण कल्याण और दवा निवारक विभाग के निदेशक आर.के.धर ने आईएएनएस को बताया, "राज्य के दवा विशेषज्ञों की कई टीमों को प्रभावित इलाके में भेजा गया है।"
धर ने बताया कि संभवत: बच्चों की मौत विभिन्न तरह के मौसमी अथवा वायरल बुखारों से हुई है। चिकित्सकों की एक टीम गांव में खून और अन्य चीजों के नमूने लाने के लिए भेजी गई है ताकि बीमारी का पता लगाया जा सके।
कांग्रेसी नेता और विधायक सुबाल भौमिक के नेतृत्व में एक टीम ने गुरुवार को प्रभावित इलाके का दौरा किया और इस बीमारी निजात पाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications