रोहतांग सुरंग की आधारशिला रखेंगी सोनिया

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने दिवंगत पति राजीव गांधी के सपने को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से सोमवार को 8.8 किलोमीटर लंबी रोहतांग सुरंग की आधारशिला रखेंगी।

पीर पंजाल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली यह सुरंग लाहौल और स्पीति घाटी के कबायली इलाकों में रहने वाले लोगों को हरेक मौसम में बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध कराएगी। जाड़े के मौसम में अक्सर 13,050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रे पर भारी बर्फबारी होती है जिसकी वजह से देश के बाकी हिस्सों से इसका संपर्क टूट जाता है।

रोहतांग सुरंग का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के तहत किया जाएगा। माना जा रहा है कि रोहतांग सुरंग बन जाने से मनाली से लेह की दूरी 46 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। रोहतांग सुरंग के वर्ष 2015 तक तैयार हो जाने की उम्मीद है।

भारतीय सेना के दृष्टिकोण से भी यह सुरंग काफी उपयोगी साबित होगी। इस सुरंग के बन जाने से लद्दाख क्षेत्र में सामान की आपूर्ति आसानी से की जा सकेगी।

रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह इस समारोह के दौरान उपस्थित रहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+