भोपाल में दीवार ढही, 1 की मौत
अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बरखेड़ी इलाके में स्थित लक्ष्मी मंडी की एक इमारत की दीवार अचानक ढह गई। इसकी चपेट में विनोद जोगी आ गया। जिसे राहत एवं बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला। उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
राहत एवं बचाव कार्य में देरी होने से गुस्साए लोगों ने मंडी परिसर में हंगामा किया और तोड़फोड़ की। हंगामा कर रहे लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। यह मंडी लम्बे अरसे से खाली पड़ी है और कई लोग चोरी-छुपे यहां की इमारतों की ईंटें आदि निकालते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications