'युद्ध में बलात्कार सोची-समझी सैन्य रणनीति'

डोमिनिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि दक्षिणी किवू प्रांत में केवल वर्ष 2008 में 16,000 बलात्कार हुए। स्वास्थ्य केंद्रों का अनुमान है कि क्षेत्र में प्रतिदिन 40 महिलाओं के साथ बलात्कार होते हैं।

ब्रिटेन में शरण के लिए आवेदन करने वाली 50 से 70 प्रतिशत महिला आवेदक बलात्कार की शिकार, बलात्कार की गवाह या बलात्कार के गंभीर खतरे का सामना कर रही होती हैं।

अध्ययन की लेखिका हेल्थ राइट इंटरनेशनल की फॉरेंसिक चिकित्सक स्वयंसेविका कोलीन किवलहान और फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के नेटे इविगमैन ने कहा कि युद्ध के दौरान बलात्कार और यौन हिंसा का प्रभाव पीड़ितों से परे भी होता है परिवारों और समुदायों के लिए आर्थिक, भौतिक, मानसिक और सांस्कृतिक तौर पर विनाशकारी होता है।

बलात्कार का इस्तेमाल सैनिकों का मनोबल बढ़ाने, विपक्षी का मनोबल तोड़ने और आतंक पैदा करने के लिए होता है।

लेखकों ने स्पष्ट किया कि भौगोलिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक, कानूनी और व्यावहारिक परिस्थितियां बलात्कार के व्यवस्थागत उपयोग को प्रभावित करती हैं।

अध्ययन के नतीजों को बीएमजे डॉट कॉम पर प्रकाशित किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+