टिकाऊ और संतुलित विकास पर जोर देगा भारत (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनाडा रवाना होने से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि टोरंटो बैठक में विकास लक्ष्यों पर वार्ता के दौरान भारत टिकाऊ, संतुलित और स्थाई विकास की जरूरत पर जोर देगा।

प्रधानमंत्री ने अपने बयान में कहा, "बैठक (26-27 जून) में मजबूत, स्थाई और संतुलित विकास के मुद्दे पर चर्चा होगी।" उन्होंने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था में सुधार अभी अनिश्चित और असमान है।

उन्होंने कहा, "भारत इस प्रक्रिया में हिस्सा लेगा और विश्व अर्थव्यवस्था और वित्तीय तंत्र से अपनी अपेक्षाओं को सामने रखेगा।"

विश्व अर्थव्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया में जी-20 के अहम योगदान के संदर्भ में मनमोहन ने कहा, "हम विकास के मुद्दों पर भविष्य में जी-20 की भूमिका के महत्व को स्पष्ट करेंगे।"

मनमोहन सिंह ने कहा, "विकास के हमारे महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जरूरी है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था का विकास स्थाई और निर्धारित ढंग से हो।"

टोरंटो में होने जा रही इस बैठक का मुख्य विषय "सुधार और नई शुरुआत" है।

प्रधानमंत्री ने भारत में निवेश और पूंजी प्रवाह बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टोरंटो बैठक में विश्व अर्थव्यवस्था का स्थाई, संतुलित और टिकाऊ विकास करने, राजकोषीय घाटों पर नियंत्रण के लिए राहत पैकेज वापस लेने की नीति तय करने और वित्तीय तंत्र पर नियंत्रण के उपायों पर विचार करने के तीन अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

कनाडाई प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से प्रस्तावित द्विपक्षीय वार्ता के संदर्भ में उन्होंने कहा,"कनाडा के साथ हमारे संबंध विस्तृत हो रहे हैं, हम सामूहिक हितों के लिए प्रयास करेंगे।"

उन्होंने कहा, "भारत और कनाडा के जीवन मूल्यों में काफी समानता है और हमारे पास एक-दूसरे की समृद्धि और कल्याण के लिए साझा करने के लिए बहुत कुछ है।"

भारत और कनाडा एक नागरिक परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं।

जी-20 की बैठक से अलग प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी, ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और जापानी प्रधानमंत्री नाओतो कान से मुलाकात करेंगे।

इसके अलावा वह भारत, रूस, ब्राजील और चीन (ब्रिक देशों) की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+