पेट्रोल, डीजल की कीमतों में वृद्धि
नियंत्रण मुक्त होने के बाद पेट्रोल की कीमत में करीब 3.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि होगी, जबकि केरोसीन की कीमत को सरकारी नियंत्रण में रखते हुए प्रति लीटर तीन रुपये की वृद्धि की गई है। इसके अलावा रसोई गैस की कीमत में 35 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई है।
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की बैठक के बाद पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा की उपस्थिति में पेट्रोलियम सचिव एस. सुंदरेशन ने इसकी घोषणा की। मंत्री समूह की बैठक में रेल मंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications