बांग्लादेशी कामगारों को बेहतर वेतन मिले : संसदीय समिति

श्रम और रोजगार की स्थाई संसदीय समिति ने कपड़ा क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी सुलझाने के लिए उपाय करने की सिफारिश की है।

श्रम मंत्री मोशर्रफ हुसैन ने गुरुवार को समिति को सूचित किया कि मंत्रालय, कपड़ा इकाई मालिकों और मजदूरों के प्रतिनिधियों की एक त्रिपक्षीय बैठक रविवार या सोमवार को आयोजित होगी।

संसदीय समिति के अध्यक्ष इसराफिल अलाम ने समाचार पत्र 'डेली स्टार' को बताया कि बैठक में क्षेत्र की वर्तमान अशांति पर चर्चा होगी।

ढाका के बाहरी इलाके में स्थित एक औद्योगिक उपनगर असहूलिया में पिछले सप्ताहांत 50,000 से 60,000 कपड़ा मजदूरों पर मामले दर्ज किए गए थे।

बुधवार शाम तक असहूलिया पुलिस स्टेशन में चार मामले दर्ज किए जा चुके थे। फैक्टरियों पर हमला करने के आरोप में एक मामले में 50,000 से 60,000 अज्ञात लोगों पर और दो अन्य मामलों में 180 और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।

भारी संख्या में लोगों के खिलाफ मामले दर्ज करने पर असहूलिया थाने के इंचार्ज सिराजुल इस्लाम ने कहा कि इलाके में आगे तनाव से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया।

इस इलाके में स्थित 250 कपड़ा इकाइयों में मजदूरों को सरकारी संरक्षण के आश्वासन के बाद बुधवार को काम शुरू हुआ।

बांग्लादेश का कपड़ा उद्योग निर्यात से सर्वाधिक रकम हासिल करने वाला क्षेत्र है। वर्ष 2009 में इसने निर्यात से कुल 12 अरब डॉलर की रकम अर्जित की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+