'गरीबी उन्मूलन की दिशा में कदम उठाए जी-8'

टोरंटो, 25 जून (आईएएनएस)। दो स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रमुख नेताओं के मुखौटे लगाकर उन्हें गर्भवती महिलाओं की वेष-भूषा दर्शाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गरीबी हटाने और शिशु एवं मातृ मृत्युदर में कमी लाने की मांग की।

सेंट जेम्स कैथ्रेडल के सामने वर्ल्ड विजन संगठन के आठ प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख विश्व नेताओं के मुखौटे और गर्भवती महिलाओं जैसी वेष-भूषा धारण करके विरोध प्रदर्शन किया, प्रदर्शन कारियों ने अपने पेट पर नारे लिखे हुए थे।

वल्र्ड विजन के मार्विन मियर ने कहा कि नेता केवल वादे न करें बल्कि उन्हें निभाने के लिए पैसा भी उपलब्ध कराएं।

ऑक्सफेम के एक अन्य संगठन ने भी इसी तरह की वेष-भूषा पहनकर विश्व नेताओं का विरोध किया है उसका कहना है कि विकसित देशों ने पांच साल पहले गरीब देशों में शिशु एवं मातृ मृत्युदर घटाने के लिए 50 अरब डॉलर की मदद देने का वादा किया था लेकिन वे अब तक केवल 20 अरब डॉलर ही दे सके हैं। संगठन ने कहा कि दुनिया में हर घंटे एक हजार बच्चे पांच साल से कम की उम्र में साधारण बीमारियों के चलते मर जाते हैं।

जी-8 बैठक के मेजबान देश कनाडा ने शिशु और मातृ मृत्युदर घटाने के मुद्दे को बैठक के मुख्य एजेंडा में शामिल कराया है।

संयुक्त राष्ट्र के सहस्त्राब्दी लक्ष्यों के अंतर्गत 2015 तक शिशु मृत्यु दर को दो-तिहाई और मातृ मृत्यु दर को तीन चौथाई तक कम करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र को 24 अरब डॉलर की आवश्यकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+