शिकार के आरोप में 9 गिरफ्तार
रायपुर, 25 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नौ ग्रामीणों को सांबर (हिरण की एक प्रजाति) का शिकार कर उसे खा जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार तलदादर गांव से जानवरों की खाले बरामद की गइर्ं। वन विभाग के अधिकारियों ने बरनवापरा अभयारण्य से इन लोगों को गिरफ्तार किया। इन ग्रामीणों की उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच है।
गौरतलब है कि यह अभयारण्य 245 वर्ग किलोमीटर में फैला है जिसमें लगभग 200 हिरण रहते हैं। नर सांबरों के सींग भी होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications