जी-20 में संतुलित विकास पर चर्चा : मनमोहन

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी-20 के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनाडा की राजधानी टोरंटो रवाना होते समय कहा कि सम्मेलन में मजबूत, सतत और संतुलित विकास के लिए एक ढांचा तैयार करने पर चर्चा की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भारत इस प्रक्रिया में हिस्सेदारी करेगा और वैश्विक आर्थिक तथा वित्तीय प्रणाली से अपनी अपेक्षाएं तथा जैसी वैश्विक विकास प्रक्रिया वह चाहता है, उसे सामने रखेगा।

उन्होंने कहा, "हम जी-20 के भविष्य के कार्य में विकास के मुद्दों के महत्व को सामने रखेंगे।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि टोरंटो शिखर सम्मेलन में तीन चुनौतियां हैं-पहला वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार को दीर्घकालिक, संतुलित और स्थाई बनाना सुनिश्चित करना, खर्चीली वित्तीय नीतियों पर बढ़ती चिंताओं को देखते हुए रणनीतियों की जांच करना और प्रशासन के ढांचागत दीर्घकालिक और मध्यम अवधि के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना। भारतीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि और अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से उसके अधिकाधिक जुड़ने के कारण इन मामलों में भारत का हित बढ़ता जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि टोरंटो शिखर सम्मेलन का विषय 'सुधार और नई शुरुआत' है। वाशिंगटन में नवंबर 2008 में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद से समन्वित नीतिगत कदमों से न केवल वर्ष 1930 के बाद पहली बार पैदा ऐसे संकट से निपटने में मदद मिली वरन वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार में भी सहायता मिली। यह जी-20 की सफलता का प्रतीक है।

अपने दौरे में मनमोहन सिंह कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से द्विपक्षीय वार्ता के साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा, फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और ब्रिक नेताओं के साथ अलग-अलग मुलाकात करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+