जी-8, जी-20 की बैठकों के लिए जुटे दुनियाभर के नेता

शुक्रवार और शनिवार को आयोजित होने जा रही जी-8 की बैठक में विकास और सुरक्षा के मुद्दों पर अहम बातचीत हो सकती है जबकि शनिवार शाम और रविवार को आयोजित होने वाली जी-20 की बैठक में आर्थिक और वित्तीय सुधारों के मुद्दों पर बातचीत होगी।

यूरोपीय संघ की कार्यकारिणी के अध्यक्ष जोस मेन्युअल बारोस और सदस्य देशों की समिति के अध्यक्ष हरमन वेन राम्पी गुरुवार दोपहर टोरंटो पहुंचे।

फ्रांस, रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति, ब्रिटेन, जापान और इटली के प्रधानमंत्री और जर्मनी की चांसलर भी गुरुवार शाम तक यहां पहुंच जाएंगे।

शुक्रवार को जी-8 की बैठक यहां से 300 किलोमीटर दूर डीरहर्स्ट में आयोजित होगी। इस बैठक में विकास के प्रमुख मुद्दों और गरीब देशों में शिशु और मातृ मृत्युदर में कमी लाने के प्रयास तेज करने के मुद्दे पर बातचीत होगी।

जी-8 के सदस्य देशों ने 2015 तक सहस्त्राब्दी विकास लक्ष्यों (एमडीजी) के तहत गरीब देशों को सहायता में भारी वृद्धि करने की बात कही थी लेकिन इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभी अरबों डॉलर की कमी बनी हुई है।

यूरोपीय संघ की कार्यकारिणी के अध्यक्ष बारोस ने कहा, "मैं जी-8 देशों की ओर से इस बात का स्पष्ट संकेत देखना चाहता हूं कि वह एमडीजी लक्ष्यों को पूरा करेंगे, इस काम में यूरोपीय संघ और इसके सदस्य देशों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।"

जी-8 और जी-20 दोनों की बैठकों की कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने इन बैठकों को 'जवाबदेही' बैठक बताया है।

महीने की शुरुआत में बैठक से संबंधित एक दस्तावेज लीक होने पर पता चला था कि जी-8 देश गरीब देशों को मदद के अपने लक्ष्यों को पूरा करने में असफल हुए हैं। इस साल इटली और फ्रांस अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सबसे पीछे रहे हैं।

जी-8 देशों के नेता चीन जैसी विकासशील शक्तियों के अलावा अफगानिस्तान, ईरान, मध्यपूर्व और कोरियाई प्रायद्वीप के मुद्दों पर भी बातचीत होगी।

वेन राम्पी ने चीन की व्यापार नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, "अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से कुछ देशों को लाभ पहुंच रहा है लेकिन वे निवेश और बौद्धिक संपदा संबंधी नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।"

जी-8 देशों की बैठक में अर्जेटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, चीन, भारत, इंडोनेशिया, मेक्सिको, साऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, स्पेन और तुर्की भी शामिल होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+