गेहूं की सैकड़ों बोरियों में मिट्टी मिली
चण्डीगढ़, 25 जून (आईएएनएस)। पंजाब में सरकारी अनाज खरीद एजेंसी के विभिन्न गोदामों में शुक्रवार को हुई छापेमारी के दौरान गेहूं की सैकड़ों बोरियों में अनाज की जगह मिट्टी पाई गई।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि यह गोरखधंधा करोड़ों रुपयों का हो सकता है। गेहूं के भंडार कथित तौर पर खरीद एजेंसी 'पुनसुप' के थे।
एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 1,000 बोरियों में सिर्फ मिट्टी भरी हुई थी। शेष गोदामों की जांच की जारी है।
गौरतलब है कि देश के 50 फीसदी अनाज का उत्पादन पंजाब में होता है। राज्य में हर साल 100 लाख मीट्रिक टन अनाज की खरीद की जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications