वीजा की वजह से विकट समस्या : अमेरिकी अधिकारी
वाशिंगटन, 25 जून (आईएएनएस)। भारतीय पेशेवरों और कुशल कामगारों के वीजा की समस्या भारत द्वारा उठाए जाने के एक दिन बाद एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने स्वीकार किया कि वीजा ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग के क्षेत्र में विकट समस्या पैदा कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति के विज्ञान और प्रौद्योगिकी सलाहकार पी.होल्ड्रन ने गुरुवार को कहा, "विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वीजा ने आशंका की गंभीर समस्या पैदा कर दी है।"
विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग पर अमेरिका-भारत के पहले संयुक्त आयोग के उद्घाटन के मौके पर होल्ड्रन ने कहा, "हमें वीजा प्रक्रिया को सुचारू बनाने की आवश्यकता है और ओबामा प्रशासन में हमने पहले ही उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।"
भारतीय दल का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि भारत और अमेरिका एक साथ आ रहे हैं। एक बहुत बड़ी अर्थव्यवस्था है और दूसरा बनने को तैयार है। इसका भविष्य पर बड़ा प्रभाव होगा।
उन्होंने कहा कि एक ज्ञानवान समाज के निर्माण की हमारे दो नेताओं की प्रतिबद्धता, निस्संदेह ऐसे स्तर पर है जैसे पहले कभी नहीं थी। यह प्रबंध दोनों के लिए लाभकारी है।
चव्हाण ने कहा कि पानी, खाद्य सुरक्षा,भोजन जलवायु परिवर्तन या राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों को केवल विज्ञान और प्रौद्योगिकी और इच्छुक साझेदारों के सहयोग से निपटा जा सकता है।
होल्ड्रन ने कहा कि भारत और अमेरिका की चुनौतियों को सुलझाने में विज्ञान और प्रौद्योगिकी एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि दोनों देश पहले ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काफी सहयोग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications