निरुपमा ने ही लिखा था सुसाइड नोट
रांची। झारखण्ड के कोडरमा जिले में अपने घर में मृत पाई गईं पत्रकार निरुपमा पाठक ने खुद सुसाइड नोट लिखा था। फोरेंसिक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है।
निरुपमा की मां सुधा के वकील अरुण मिश्रा ने बताया, "फोरेंसिक रिपोर्ट अदालत में सौंप दी गई है। इसमें स्पष्ट है कि सुसाइड नोट में लिखावट निरुपमा की ही थी।" पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट कोलकाता स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट कोडरमा की अदालत में भेज दिया गया था।
ऑनर किलिंग से संबंधित खबरें पढ़ें
अदालत ने सुधा पाठक की जमानत याचिका पर नौ जून को सुनवाई करते हुए पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था। अगली सुनवाई 23 जून को होगी। गौरतलब है कि 29 अप्रैल को दिल्ली के एक अखबार में काम करने वाली पत्रकार निरुपमा पाठक संदेहास्पद परिस्थितों में अपने घर में मृत पाई गई थी।
निरुपमा की मौत को सम्मान के नाम पर की गई हत्या का मामला समझा जा रहा है। वो एक विजातीय लड़के से शादी करने की इच्छुक थीं और इससे पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। निरुपमा की मौत के आरोप में उनकी सुधा की गिरफ्तारी तीन मई को हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications