मेरठ में बोरवेल में गिरने से किसान की मौत
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोमवार को बोरवेल में गिरे एक व्यक्ति की घंटों फंसे रहने के बाद मौत हो गई। घटना जिले के इचौली इलाके की है, जहां किशन पाल उम्र 40 साल, नाम का किसान सोमवार को अपने ही खेत में ट्यूबवेल के लिए खोदे गए 40 फिट गहरे बोरवेल में फंस गया।
इचौली थाना प्रभारी ने बताया कि पाल ने मजदूरों को अपने खेत में ट्यूबवेल लगाने का ठेका दिया था। सोमवार सुबह के समय पाल अचानक बोरवेल में गिर गया। करीब दो घंटे बाद पास से गुजर रहे ग्रामीणों को जब पाल के फंसे होने की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल हमें सूचित किया।
पुलिस के मुताबिक हमने पाल को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी पाल को गड्ढे से निकालना संभव ना हो सका। राहत व बचाव कार्य करीब 3 घंटे से अधिक देर तक चला।












Click it and Unblock the Notifications