भोपाल की 'श्वेता' ने छोड़ा खाना
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वन विहार में सात वर्षीय बाघिन 'श्वेता' के खाना-पीना छोड़ने के बाद उसकी हालत काफी नाजुक हो गई है। चिकित्सक श्वेता को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।
वन विहार के सहायक संचालक ने बताया, "श्वेता 13 जून से ही नियमित भोजन नहीं ले रही है। उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। उसके रक्त के नमूनों की जांच कराई गई जिसके नतीजे भी सामान्य पाए गए हैं।"
बताया गया है कि 13 जून से भोजन नहीं ले रही श्वेता को वैकल्पिक भोजन दिया गया लेकिन उसने वह भी ग्रहण नहीं किया। बाघिन के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेषज्ञों का दल भोपाल पहुंच चुका है।












Click it and Unblock the Notifications