दिल्ली में ऑटो-टैक्सी के किराये में वृद्धि को हरी झंडी

नई दिल्ली|दिल्ली में सीएनजी के दामों में बढ़ोत्तरी के बाद, ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ना तय था। अब दिल्ली सरकार की ओर से भी किराया बढ़ाने के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी मिल गयी। आने वाले एक-दो दिनों में संशोधित किराए की घोषणा कर दी जाएगी।

पढ़ें - राज्यों की खबरें

कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने ऑटो-टैक्सी के किराए में वृद्धि की घोषणा की। दीक्षित ने बताया "संशोधित किराए की घोषणा अगले एक या दो दिनों में कर दी जाएगी लेकिन बसों के किराए में वृद्धि नहीं की जाएगी।" उन्होंने कहा कि किराया वृद्धि करने के फैसले से पहले परिवहन मंत्री ने ऑटो और टैक्सी चालक संघ के पदाधिकारियों के साथ बातचीत की।

सूत्रों के मुताबिक ऑटो व टैक्सी के किराए में पहले किलोमीटर के लिए वर्तमान दर में पांच रुपये जबकि शेष दूरी के लिए 30 से 35 फीसदी की वृद्धि की जा सकती है। वर्तमान में पहले एक किलोमीटर के लिए 10 रुपये लगते हैं और उसके बाद 4.50 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से यह बढ़ता जाता है। इसी प्रकार टैक्सी के लिए पहले एक किलोमीटर का किराया 15 रुपये है और इसके बाद प्रति किलोमीटर के हिसाब 8.50 रुपये लगते हैं।

सीएनजी की कीमत 21.90 रुपये से बढ़कर 27.60 रुपये हो जाने पर ऑटो व टैक्सी चालकों ने किराए को दोगुना किये जाने की मांग की थी। ऑटो संघ का कहना है कि चेन्नई व मुंबई की अपेक्षा दिल्ली में किराया बहुत ही कम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+