मथुरा जेल से भागे 4 कैदी, निलंबित हुए 4 अधिकारी
मथुरा। उत्तर प्रदेश की मथुरा जेल से रविवार की शाम चार कैदी फरार हो गए। इस सिलसिले में 4 जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
पढ़ें - राज्यों की खबरें
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या, लूट, अपहरण, जानलेवा हमला और शस्त्र अधिनियम के आरोपी अपराधी सचिन, योगेश, अजय और अवधेश रविवार देर शाम जेल की बैरक से गायब पाए गए। मथुरा के जिलाधिकारी ने कहा कि 'अभी मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि मामले में चार जेल अधिकारियों को निलंबित किया गया है। साथ ही घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।'
घटना में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने के बाद जेल के मुख्य बंदी रक्षक, सहायक बंदी रक्षक, और दो बंदी रक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक अभी कुछ और जेल अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications