किर्गिस्तान में मरने वालों की संख्या 208 हुई
बिश्केक। किर्गिस्तान के दक्षिणी हिस्से में भड़की जातीय हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन झड़पों में 2,101 लोग घायल भी हुए।
इससे पहले किर्गिस्तान की अंतरिम सरकार ने दक्षिणी ओश और जलालाबाद शहरों में आपात स्थिति 25 जून तक बढ़ा दी। अंतरिम सरकार की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। किर्गिस्तान में हिंसा के बाद लागू आपात स्थिति की अवधि रविवार को समाप्त हो रही थी।













Click it and Unblock the Notifications