जद (यू) के साथ गठबंधन जारी रहेगा : भाजपा
पार्टी के प्रवक्ता रामनाथ कोविंद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हम आज (सोमवार) बैठक कर रहे हैं जिसमें जद (यू) से विवाद के निपटारे पर चर्चा होगी। जद (यू) के साथ हमारा गठबंधन जारी रहेगा।"
बिहार में भाजपा-जद (यू) की गठबंधन सरकार ने पिछले पांच वर्षो में विकास के कई अहम काम किए हैं। इसलिए पार्टी नहीं चाहेगी कि इस छोटे से भावनात्मक मुद्दे पर हम अपना गठबंधन तोड़ दें।
ज्ञात हो पिछले दिनों पटना में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के पहले अखबारों में मोदी तथा उनके समर्थकों की ओर से छपे कुछ विज्ञापनों पर नीतीश ने आपत्ति जताई थी। गत दिनों नीतीश ने कोसी बाढ़ आपदा के लिए गुजरात सरकार की ओर से दी गई राहत राशि लौटा दी थी जिसके बाद इस विवाद ने नया रूप ले लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications