सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों में मुठभेड़
श्रीनगर, 21 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर शहर में आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। यह जानकारी पुलिस ने दी।
सोपोर शहर के बाटापोरा में आतंकवादी राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर पर ग्रेनेड दागने के बाद एक मकान में दाखिल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "सैनिकों और विशेष कार्रवाई समूह के कर्मियों मकान को घेर लिया है। समझा जाता है कि मकान में दो आतंकवादी छुपे हुए हैं।"
एक अन्य घटना में, सोपोर के आरामपोरा में आतंकवादियों की गोलीबारी में एक विशेष पुलिस अधिकारी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए श्रीनगर लाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications