क्लोरीन के रिसाव से 10 से ज्यादा बीमार
भुवनेश्वर, 21 जून (आईएएनएस)। उड़ीसा में बरहामपुर कस्बे में सोमवार को एक टैंक से क्लोरीन गैस के रिसाव से 10 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सफीन अहमद ने आईएएनएस को बताया बीमारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी ने सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी।
गौरतलब है कि बरहामपुर भुवनेश्वर से लगभग 180 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications