पाकिस्तान के साथ आतंकवाद के मुद्दे को उठाएंगे चिदंबरम
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की बैठक रविवार की शाम यहां संपन्न हुई। बैठक में गृहमंत्री के पाकिस्तान दौरे के अधिकार क्षेत्र और व्यापक खाके को तय किया गया।
भारत और पाकिस्तान के गृह मंत्रियों के बीच 26 जून को प्रस्तावित दक्षेस के गृह मंत्रियों के सम्मेलन के मौके पर मुलाकात की संभावना है।
सूत्रों ने कहा कि चिदंबरम, पाकिस्तानी गृह मंत्री रहमान मलिक के साथ अपनी मुलाकात के दौरान आतंकवाद को लेकर भारत की चिंताओं को सामने रखेंगे और इस्लामाबाद से कहेंगे कि वह अपने देश में स्थित भारत विरोधी आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करे।
सूत्र ने कहा कि चिदंबरम 2008 में हुए मुंबई हमले के मामले की पाकिस्तान की एक अदालत में चल रही सुनवाई में तेजी लाने की भी मांग करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications