डा. फारुख अब्दुल्ला और एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष की मुलाकात
एशियाई स्वच्छ उर्जा मंच की बैठक से इतर हुई इस बैठक में दोनों नेताओं ने नवीकरणीय उर्जा संबंधी विविध मसलों पर चर्चा की। अब्दुल्ला ने एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष से जवाहरालल नेहरू राष्ट्रीय सौर अभियान के तहत प्रदर्शन परियोजनाओं का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने यह आग्रह भी किया कि ग्रिड से जुड़ी सौर बिजली परियोजनाओं को ऋण देने के लिए बैंक में गारंटी सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष हारूहिको कुरोदा ने इस बात पर बल दिया कि भारत निवेश के लिए प्रमुख स्थान है। उन्होंने कहा कि ताशकन्द पहल के तहत एशियाई विकास बैंक भारत में स्वच्छ ऊर्जा के अनेक प्रयासों में मदद करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications