मप्र में गर्मी और उमस से लोग बेहाल
भोपाल, 21 (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में एक बार फिर गर्म हवाएं चलनी शुरू हो जाने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। राज्य का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।
मानसून की दस्तक के बाद राज्य को गर्मी से कुछ राहत मिली थी और अधिकतम तापमान भी नीचे चला गया था। पिछले तीन दिनों में गर्मी ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्म हवाएं और धूप की तेजी से लोग बेहाल हो गए हैं।
राज्य के इंदौर में हुई हल्की बूंदा बांदी ने मौसम को कुछ सुहाना बना दिया है। आधा दर्जन स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।
भेापाल में अधिकतम तापमान 41़ 2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 40़ 2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 44़ 6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 41़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications