बिहार में 2 की हत्या

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात ग्रामीणों ने कथित तौर पर दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार अररा गांव निवासी गोलू ठाकुर की हत्या के नीयत से रत्नेश ठाकुर अपने एक अन्य साथी संतोष शर्मा के साथ अररा गांव गया था। इन लोगों ने गोलू ठाकुर को पकड़ भी लिया था कि शोर मच गया और ग्रामीणों ने रत्नेश और संतोष को पकड़ लिया और जमकर पिटायी कर दी। इस पिटायी से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार गोलू और रत्नेश आपराधिक चरित्र के व्यक्ति बताए जाते हैं। दूसरी ओर मुजफ्फरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है तथा इस मामले की एक प्राथमिकी कांटी थाना में दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+