पाकिस्तान की ओर से युद्ध विराम का उल्लंघन (लीड-1)
श्रीनगर, 21 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना की ओर से सोमवार तड़के जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से लगे रणबीर सिंह पुरा सेक्टर में गोलीबारी करके एक बार फिर युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पाकिस्तानी सैनिकों ने अब्दुल्ला सीमा चौकी पर गोलीबारी की। जवाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से भी गोलीबारी की गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।"
बीएसएफ के एक जवान ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी लगभग एक घंटे तक चली। गोलीबारी सुबह लगभग चार बजे आरंभ हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications