पाकिस्तानी गोलीबारी के बीच फंसे बीएसएफ जवान (लीड-3)

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार तड़के जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से लगे रणबीर सिंह पुरा सेक्टर में अब्दुल्ला सीमा चौकी पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में बीएसएफ की ओर से भी गोलीबारी की गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बीएसएफ के एक जवान ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी लगभग एक घंटे तक चली।

भारतीय अधिकारियों के अनुसार सीमा पार से दोपहर के आसपास फिर गोलीबारी शुरू हुई, परिणामस्वरूप अब्दुल्ला अग्रिम चौकी पर तैनात बीएसएएफ के जवान फंस गए।

एक अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ के जवान जीरो लाइन के पास फंस गए।

एक अधिकारी ने शाम को बताया कि बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजरों के बीच दो चक्र की बातचीत के बाद भी सीमा पार से गोलीबारी नहीं रुकी। बीएसएफ के फंसे जवानों की संख्या 20-30 बताई गई है।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि फंसे जवानों को बचाने के लिए अभियान शुरू करने हेतु अंधेरा होने का इंतजार किया जा रहा है।

अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "हम ऐसे समय में कोई खतरा मोल नहीं ले सकते, क्योंकि दिन में हमारा कोई भी कदम जाहिर हो जाएगा। हमारी पहली प्राथमिकता उन्हें इस स्थिति से बाहर निकालने की है।"

पिछले दो दिनों के भीतर दूसरी बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया है। रविवार को पाकिस्तानी सेना ने माछिल सेक्टर में द्विपक्षीय युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी। इसमें सेना के लिए काम करने वाले एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि दो सैनिक घायल हो गए थे।

उल्लेखनीय है कि युद्ध विराम की ये घटनाएं विदेश सचिव निरुपमा राव की पाकिस्तान यात्रा से ठीक पहले हुई हैं। राव गुरुवार को पाकिस्तान पहुंच रही हैं जहां वह अपने पाकिस्तानी समकक्ष से मुलाकात करेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+