इराक में तुर्की की सेना की बमबारी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कुर्द विद्रोहियों की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है कि तुर्की के दो लड़ाकू विमानों ने आर्बिल प्रांत के सिदाकान जिले में बमबारी की।
बयान में कहा गया है, "रविवार शाम 5.20 बजे तुर्की के दो लड़ाकू विमानों ने सिदाकान जिले की लोलान की पहाड़ियों में भारी बमबारी की।"
तुर्की विद्रोहियों का दावा है कि शनिवार को भी तुर्की ने बमबारी की थी जिसमें 11 साल की एक बच्ची मारी गई थी और दो लोग घायल हो गए थे। इराकी विदेश मंत्री होशयार जेबारी ने तुर्की की इस सैन्य कार्रवाई की भर्त्सना की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications