कोयला खदान में विस्फोट, 58 कामगार फंसे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक राज्य के कार्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि हेनान प्रांत के पिंगडिंगसान शहर में सिंगडोंग नंबर दो खदान में यह विस्फोट हुआ।
प्रांतीय मीडिया के मुताबिक खदान में फंसे कामगारों तक पहुंचने के लिए बचाव दल की दो टुकड़ियां कोशिश कर रहीं हैं।
गौरतलब है कि चीन में कोयले की खदानों में होने वाले विस्फोट की वजह से प्रति वर्ष हजारों कामगार मारे जाते हैं। यह दुर्घटनाएं आमातौर पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर होती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications