कोलंबिया में चुनावी हिंसा, 16 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रक्षा मंत्री गैबरियल सिल्वा ने बताया कि मार्क्सवादी रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया (एफएआरसी) के विद्रोहियों ने मेता प्रांत के बाहरी इलाके में तीन सैनिकों की गोली मारकर हत्या कर दी।
वेनेजुएला की सीमा के निकट नोर्ती और सनटानडर प्रांत में एक बारूदी सुरंग के विस्फोट में सात पुलिसकर्मी मारे गए जबकि आठ सैनिकों को लापता बताया जा रहा है।
उधर, अधिकारियों ने बताया की मतदान के दौरान मतदान केंद्रों पर हमले की फिराक में जुटे एफएआरसी के छ विद्रोहियों को सैनिकों ने मार गिराया। तटीय शहर ब्यूनावेतुरा में एफआरसी के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब है कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरे देश में लगभग 350,000 पुलिसकर्मियों और सैनिकों को तैनात किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications