बस हादसे में 10 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह दुर्घटना मक्का से 150 किलोमीटर दूर खुलैस के निकट हुई। आठ श्रद्धालुओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय और एक ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया।
दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घायलों में छह महिलाएं, एक बच्चा और बस का चालक शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications