ईरान ने आईएईए के निरीक्षकों को नहीं दी अनुमति
समाचार एजेंसी इसना ने ईरान के परमाणु प्रमुख अली-अकबर सालेही के हवाले से कहा है कि ईरान ने संयुक्त राष्ट्र के परमाणु वाचडाग से हाल में कहा था कि उसके दो निरीक्षकों को देश में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, क्योंकि उन्होंने ईरान की परमाणु गतिविधियों के बारे में झूठी जानकारी प्रस्तुत की थी।
सालेही ने कहा है कि उन्होंने आधिकारिक रूप से परीक्षण किए जाने से पहले ही सूचना का खुलासा भी कर दिया है।
ज्ञात हो कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर नए प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। जबकि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को असैन्य व शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बताता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications