भाजपा 26 जून को मनाएगी लोकतंत्र बचाओ दिवस

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं लखनऊ से सांसद लालजी टंडन ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मायावती के इस अलोकतांत्रिक और आपातकाल के दौर जैसे तानाशाही रवैये के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता शनिवार को प्रदेश भर के सभी 71 जिलों के नगर निगम और नगरपालिका मुख्यालयों पर धरना प्रदशर्न करेंगे।

टंडन ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ दिवस से पहले भाजपा के सभी महापौर 23 जून को सामूहिक रूप से राज्यपाल को ज्ञापन देकर लोकतंत्र को बचाने के लिए उनसे इस मामले में दखल देने की मांग करेंगे।

इस दौरान टंडन ने दूसरे दलों के महापौरों से भी दलगत भावना से ऊपर उठकर संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

मायावती पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नक्शेकदम पर चलने का आरोप लगाते हुए टंडन ने कहा कि वर्तमान समय में मायावती की मानसिकता वही है जो एक समय इंदिरा गांधी की थी..जिन्होंने एक दलीय शासन (कांग्रेस) की कल्पना कर दूसरे दलों का अस्तित्व मिटाने का प्रयास किया था, लेकिन इस देश में जब भी किसी ने संविधान के साथ छेड़छाड़ की है तो उसे जनता ने माफ नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि अभी भी समय है मायावती सरकार अपने फैसले पर विचार करे। भाजपा इस संविधान विरोधी फैसले का हर तरह से विरोध करेगी। उन्होंने संकेत दिया कि इस मामले में हर विकल्प खुला है और भाजपा कानूनी लड़ाई लड़ने से भी पीछे नहीं हटेगी।

मालूम हो कि विपक्षी दलों के विरोध को दरकिनार करते हुए मायावती सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों को गैरदलीय करने के अपने फैसले को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में गत शुक्रवार को मंत्रपरिषद ने उत्तर प्रदेश नगरपालिका (सदस्यों, पार्षदों, अध्यक्षों एव महापौरों का निर्वाचन) नियमावली 2010 को अनुमोदित कर दिया।

मालूम हो कि प्रदेश में निकाय चुनाव नवंबर 2011 में होने हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+