दिल्ली में पारा 44 के पार, बारिश की संभावना
सोमवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से पांच डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से दो डिग्री अधिक है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक रात में बारिश होने की संभावना है लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।
मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications