मानसून के कारण नक्सल विरोधी अभियान ठंडा
बस्तर में तैनात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मानसून के दौरान पहाड़ी जंगलों में जाकर वहां स्थित नक्सलियों के ठिकानों को निशाना बनाना हमेशा एक बड़ी समस्या रही है, क्योंकि वहां भूस्खलन का बड़ा खतरा बना रहता है।"
अधिकारी ने कहा, "हमने नक्सलियों के खिलाफ अभियान को रोका नहीं है। हर वर्ष मानसून के दौरान सुरक्षाकर्मी अभियान को शिथिल कर देते हैं और नक्सली भी मध्य जून और मध्य सितंबर के बीच भूस्खलन संभावी अपने जंगली ठिकानों से कहीं अन्यत्र चले जाते हैं।"
अधिकारी ने कहा, "हम नक्सलियों के ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन यह अपने आप में एक सच्चाई है कि उनके ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए मानसून पुलिस के लिए एक प्रतिकूल अवधि होती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications