नक्सलियों ने माकपा कार्यकर्ता की हत्या की
पुलिस सूत्रों ने कहा कि नक्सली माकपा की स्थानीय समिति के नेता सचिदानंद कर्माकर को रविवार की रात घर से घसीटते हुए ले गए थे।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "सचिदानंद का शव पास की एक सड़क के किनारे से सोमवार सुबह को बरामद किया गया। मौके से नक्सलियों के पर्चे बरामद किए गए, जिसमें हत्या की बात स्वीकार की गई थी।"
पर्चे में लिखा गया था कि पुलिस के लिए मुखबिरी करने के कारण सचिदानंद की हत्या की गई।
पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग ने कहा कि उन्हें गोली मारी गई थी और आशंका व्यक्त की जा रही है कि नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
एक अन्य घटना में नक्सलियों ने रविवार रात को जिले के सरेंगा में एक निजी बस को आग के हवाले कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications