अफगानिस्तान में 6 नाटो सैनिकों की मौत (लीड-1)
काबुल, 21 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना और सड़क किनारे विस्फोट की दो घटनाओं में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के छह सैनिकों की मौत हो गई। इनमें आस्ट्रेलिया के तीन सैनिक भी शामिल थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, कंधार सूबे में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन आस्ट्रेलियाई सैनिकों सहित नाटो के चार सैनिक मारे गए।
आस्ट्रेलियाई सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर में सवार सैनिकों में 10 आस्ट्रेलियाई थे और यह एक हादसा था।
इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "आईएसएएफ के चार सैनिक इस हादसे में मारे गए।"
आईएसएएफ की विज्ञप्ति में मारे गए सैनिकों की पहचान नहीं बताई गई थी। आईएसएएफ का कहना है, "इस हादसे में शत्रु के शामिल होने का कोई संकेत नहीं है।"
उसी क्षेत्र में सड़क के किनारे बम विस्फोट में नाटो के दो सैनिकों की मौत हो गई। सेना ने उनकी पहचान नहीं बतायी है।
अफगानिस्तान में इस साल अब तक आईएसएएफ के 280 जवान मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications