शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 306 अंक उछला (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 83.99 अंक उछलकर 17654.81 पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 17,919.62 के ऊपरी और 17654.81 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स में शामिल स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (8.28 फीसदी), टाटा स्टील (6.30 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (5.61 फीसदी), आईसीआईसीआई (3.89 फीसदी), जयप्रकाश एसोशिएट्स (3.81 फीसदी) और टाटा पावर (3.60 फीसदी) में तीन फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई। सेंसेक्स में शामिल एक मात्र कंपनी एचडीएफसी बैंक के शेयर में 0.32 फीसदी की मामूली गिरावट आई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी सूचकांक ने 3.90 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5262.60 पर कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी ने 5366.75 के उच्च और 5266.50 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 90.09 अंक यानी 1.29 फीसदी बढ़कर 7065.72 पर जबकि स्मॉलकैप 107.56 अंक यानी 1.22 फीसदी बढ़कर 8953.83 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी देखी गई। धातु सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 5.16 फीसदी की तेजी आई। इसके बाद रियल्टी (2.66 फीसदी) व बैंकिंग (2.04 फीसदी) में दो फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1828 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1020 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया। कुल 138 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications