कांग्रेस ने विनय कटियार से बिना शर्त माफी की मांग की

अम्बेडकर नगर में आगामी 25 जून को होने वाली 'जनता जागो रैली' के लिए जो पोस्टर वहां लगे हैं उनमें लिखा है, "संसद पर हमला करने वाला..किसका दामाद है।" पोस्टर में नीचे इस सवाल का उत्तर भी लिखा है, "कांग्रेस पार्टी।"

इसके साथ ही पोस्टरों में जम्मू एवं कश्मीर के आतंकवाद, पंजाब के आतंकवाद, लिट्टे, नक्सलवाद और उल्फा को कांग्रेस पार्टी के पांच पुत्रों के रूप में दिखाया गया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने सोमवार को लखनऊ में संवाददाताओं से कहा कि पोस्टरों में जो भाषा इस्तेमाल की गई है वह बेहद आपत्तिजनक है। विनय किटयार को इस तरह के पोस्टर जारी करने के लिए तत्काल माफी मांगनी चाहिए।

सिंह ने जोर देते हुए कहा कि जहां तक अफजल गुरु की फांसी का सवाल है तो यह संवैधानिक और न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित है। कटियार इसके लिए किसी पार्टी को दोष नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कटियार में साहस है तो कंधार विमान अपहरण कांड में भाजपा ने आतंकियों के साथ जो संबंध निभाये उस बारे में वह बोलें।

इस बारे में कटियार ने आईएएनएस से कहा, "वैसे तो मैंने ऐसे पोस्टर नहीं जारी करवाए हैं लेकिन मुझ्झे इन पोस्टरों में कुछ गलत नहीं नजर आता। मेरी राय में सवाल प्रासंगिक है। इस देश के नागरिक कांग्रेस पार्टी से इन सवालों के जवाब चाहते हैं। बिना समय गंवाए कांग्रेस इन सवालों के जवाब दे।"

रैली के बारे में कटियार ने कहा कि जनता जागो रैली में हम कांग्रेस पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की आतंकवाद के मोर्चे पर विफलता और महंगाई जैसे मुद्दों को उठाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+