श्रीनगर में उतरते समय विमान का टायर फटा
श्रीनगर, 21 जून (आईएएनएस)। दिल्ली से श्रीनगर आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान में सवार यात्री उस समय बाल-बाल बच गए जब सोमवार को यहां हवाई अड्डे पर उतरते समय उसका एक टायर फट गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने यहां बताया, "इंडिगो एयरलाइंस का विमान जब श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतर रहा था, तभी हवाई पट्टी पर उसका एक टायर फट गया। विमान में 160 लोग सवार थे।"
उन्होंने बताया कि पायलट विमान को सुरक्षित उतारने में सफल रहे और एक बड़ा हादसा टल गया।
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि अब श्रीनगर से दिल्ली की उड़ान, विमान की मुकम्मल तकनीकी जांच के बाद ही रवाना होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications