पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बनीं रेखा मनोहर
पटना, 21 जून (आईएएनएस)। न्यायमूर्ति रेखा मनोहर को सोमवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलायी गई। वह पटना उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश हैं।
राज भवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल देवानंद कुंवर ने उन्हें शपथ दिलायी। इस मौके पर पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि वह इससे पहले गुजरात उच्च न्यायालय में थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications