सास का दाह संस्कार करने वाली बहुओं पर जुर्माना
दरअसल, पलामू जिले की गड़ेरियाडीह गांव में 78 साल की पतिया कुंवर की शुक्रवार को एक गड्डे में गिर जाने से मौत हो गई थी। उनका कोई भी बेटा घर में नहीं था। ऐसे में उनकी चारों बहुओं शारदा, प्रभा, मालती और निर्मला ने गांव वालों से अंतिम संस्कार का आग्रह किया लेकिन कोई इसके लिए तैयार नहीं हुआ।
इसके बाद चारों महिलाओं ने अपने कंधों पर अपनी सास का शव उठाया और श्मशान घाट ले गईं। इन्होंने पूरे विधि-विधान से साथ अंतिम संस्कार किया।
बहुओं का यह कदम गांव वालों को नागवार गुजरा। पंचायत ने फैसला किया कि मौत के बाद निभाई जाने वाली किसी भी रस्म में शिरकत न करें। साथ ही इन महिलाओं पर जुर्माना लगा दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications